Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Bhopal News: सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, इस बात से था नाराज, दी जान से मारने की धमकी

भोपाल। Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में एक युवती के घर पर कथित तौर पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद एक युवक लगातार युवती पर दबाव बना रहा था और उसे धमकियां दे रहा था। युवती का रिश्ता किसी अन्य युवक से तय होने की जानकारी मिलने के बाद विवाद और बढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी अरबाज उर्फ भैयू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Analogue Paneer: त्योहारों से पहले एनालॉग पनीर को लेकर बढ़ी सख्ती, देशभर में बैन पर होगी अहम बैठक

दूसरे युवक से रिश्ता तय होने के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, यह मामला बाणगंगा बस्ती निवासी 24 वर्षीय युवती से जुड़ा है। युवती के पिता का निधन हो चुका है और उसका पालन-पोषण उसके भाई ने किया है। कुछ समय पहले परिवार ने उसका रिश्ता दूसरे युवक से तय किया था। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद अरबाज युवती पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती पहले ही उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर उसका पीछा करने और धमकाने का सिलसिला जारी रहा।

घर पहुंचकर धमकाने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले आरोपी सुबह युवती के घर पहुंचा और उसे धमकाने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी मौके से चला गया। युवती का आरोप है कि इसके बाद भी युवक फोन के जरिए उसे परेशान करता रहा। इतना ही नहीं, उसके मंगेतर को भी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पहले स्कूटी में तोड़फोड़, फिर घर में फेंका बम

मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी दिन शाम करीब पांच बजे वह अपनी भाभी के साथ घर के बाहर मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी वहां दोबारा पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने पहले युवती की स्कूटी में पत्थर मारकर नुकसान पहुंचाया। इसके बाद उसने घर के भीतर एक पेट्रोल बम फेंक दिया और वहां से भाग गया।

किचन में गिरा बम, घर में लगी आग

बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम घर के किचन में गिरा, जिसके बाद वहां आग लग गई। अचानक आग फैलने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से किचन का सामान, फ्रिज और अन्य घरेलू वस्तुएं क्षतिग्रस्त हो गईं। परिजनों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि घर के सामान को नुकसान पहुंचा है।

Shramik Mahasammelan: श्रमिक महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं, ई-रिक्शा सहायता राशि बढ़ाकर 1 लाख, श्रमिकों को मिलेगा लाभ

आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

Bhopal News: भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, युवती की शिकायत के आधार पर अरबाज उर्फ भैयू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसके संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल संदिग्ध ज्वलनशील उपकरण आरोपी तक कैसे पहुंचा। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close