Nautapa 2026: देशभर में नौतपा आज से शुरू…अंगारों सी तपेगी धरती, भीषण गर्मी के साथ चलेंगी गर्म हवाएं
नई दिल्ली। Nautapa 2026: देशभर में आज से नौतपे की शुरूआत हो चुकी है। साल के इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है. हर साल नौतपा मई में शुरू होता है। आज यानी 25 मई से शुरू होने वाले इस नौतपे का समापन 2 जून को होगा। ऐसे में इन 9 दोनों में भीषण गर्मी और लू के साथ ही गर्म हवाएं चलने वाली है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने कई इलाको में हीटवेव का अलर्ट जारी करते हुए बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Read More: Vijay Sharma News: ‘हेलो एक्सीडेंट हुआ है, मदद चाहिए’, जब अचानक डिप्टी सीएम ने खुद डायल-112 को किया कॉल, और फिर…
बात दें कि, नौतपा के 9 दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती, जिससे की तापमान बढ़ता है। जिसे देखते हुए देश के कई हिस्सों में हीटवेव और आंधी-तूफान दोनों का असर एक साथ देखने को मिल रहा है। दिल्ली की बात करें तो लू का अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि बीच-बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।
उत्तरप्रदेश के मेरठ, शामली, बुलंदशहर और सहारनपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। वहीं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, नोएडा और झांसी जैसे शहरों में गर्मी के साथ धूलभरी हवाएं और कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में लू के साथ ही आंधी-बारिश की संभावना है।
Read More: कांग्रेस संगठन में बदलाव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान,कहा मैं बुद्धि नहीं लगता
Nautapa 2026: इसी तरह राजधानी रायपुर की बात करें तो मौसम विभाग ने लू चलने और पारा चढ़ने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने के संकेत है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। गर्मी के बीच लोगों को सतर्क रहने और पर्याप्त पानी पीने की और खासतौर से बच्चे व बुजुर्गों की देखरेख की अपील की गई है। इसके अलावा नौपता के दौरान स्वास्थ्य पर असर पड़ने की भी आशंका जताई जा रही है। जिसे देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।




