[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Vijay Sharma News: ‘हेलो एक्सीडेंट हुआ है, मदद चाहिए’, जब अचानक डिप्टी सीएम ने खुद डायल-112 को किया कॉल, और फिर…

रायपुर/बेमेतरा। Vijay Sharma News: छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा हाईवे पर डायल-112 सेवा का औचक निरीक्षण किया। गृह मंत्री ने खुद पीड़ित बनकर डायल-112 पर कॉल किया और मारपीट तथा सड़क हादसे की सूचना दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद तय समय सीमा में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद मंत्री ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।

Read More: Petrol-Diesel Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की मार, चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपए तो डीजल भी हुआ महंगा 

बता दें कि, निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहनों में लगे AI सिस्टम, GPS ट्रैकिंग डिवाइस और अन्य तकनीकी सुविधाओं की जांच की। साथ ही रिस्पॉन्स टाइम का परीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों को त्वरित और बेहतर सहायता उपलब्ध कराई जाए। गृह मंत्री ने कहा कि, आपात स्थिति में लोगों को बिना देरी मदद मिलना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि डायल-112 सेवा को और अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया जाए।

Read More: Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ में नौतपा शुरू,मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव अलर्ट 

Vijay Sharma News: गौरतलब है कि 18 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के लिए 400 नेक्स्ट जेनरेशन डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाई थी। नई सेवा में पैनिक बटन, महिला सुरक्षा फीचर, लाइव ट्रैकिंग और आधुनिक संचार प्रणाली जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। नई डायल-112 सेवा के जरिए अब पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को तेजी से राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close