[t4b-ticker]
Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Indore Crime News: रिश्तों का कत्ल… जेठानी ने की नई नवेली देवरानी की चाकू मारकर हत्या, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

इंदौर। Indore Crime News:  मध्य प्रदेश के इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक महिला ने अपनी नवविवाहिता देवरानी की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को घर के बाहर बनी पानी से भरी हौज में डाल दिया और इसके बाद अपने अस्पताल में भर्ती पति से मिलने चली गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी पार्वती बाई कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान वंदना कुशवाह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई।

Korba News: मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास को मिली नई रफ्तार, 12 विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये की मंजूरी

भाई को लेकर हुई थी कहासुनी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पार्वती का भाई एक रेप के मामले में दमोह जेल में बंद है। रक्षाबंधन के दिन वंदना ने पार्वती के भाई को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। गुरुवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान वंदना ने कथित तौर पर कहा कि उसका पति उसकी बात मानता है और वह पार्वती, उसके पति तथा बच्चों को घर से बाहर निकलवा देगी।

बताया गया कि इस बात से पार्वती बेहद नाराज हो गई। गुस्से में उसने कथित तौर पर किचन से चाकू उठाया और वंदना की गर्दन पर दो वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के बाद वंदना की मौत हो गई। घटना के वक्त पार्वती के बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि उसका पति और देवर अस्पताल में थे।

चीख सुनकर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के दौरान आसपास रहने वाले लोगों ने वंदना के चीखने की आवाज सुनी थी। कुछ देर बाद जब घर से कोई हलचल नजर नहीं आई तो पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर के बाहर बनी पानी की हौज की जांच करने पर उसमें वंदना का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

11 अगस्त को की थी प्रेम विवाह

पुलिस जांच में पता चला कि वंदना और उपेंद्र एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के परिवार राऊ के नेहरू नगर इलाके में आसपास रहते थे। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। वंदना के परिवार को उपेंद्र की कथित नशे की आदत पसंद नहीं थी। इसी वजह से उपेंद्र ने नेहरू नगर छोड़कर राजनगर में किराए का मकान ले लिया था।

इसके बाद 11 अगस्त को वंदना घरवालों को बिना बताए निकल गई और मंदिर में उपेंद्र से शादी कर ली। बेटी के लापता होने पर परिजनों ने चंदन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस के सामने वंदना ने उपेंद्र के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे।

दोनों भाई अलग-अलग काम करते हैं

पुलिस के अनुसार, पार्वती का पति भूपेंद्र फुटपाथ पर कपड़ों की दुकान लगाता है, जबकि उपेंद्र जूते बेचने का काम करता है। वंदना के पिता धर्मेंद्र ड्राइवर हैं। परिवार के मुताबिक, वंदना के भाई की करीब तीन साल पहले एसिड पीने से मौत हो गई थी। पिता का कहना है कि 12 अगस्त को थाने में बयान दर्ज कराने के बाद उनकी बेटी से दोबारा बातचीत नहीं हो सकी थी।

SBI ATM Rule Change: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे ATM और कैश निकासी के नियम, आपकी जेब पर पड़ सकता है असर

x

CCTV से मिला अहम सुराग

मामले की जांच में पुलिस को CCTV फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिला। फुटेज में कथित तौर पर वारदात के बाद पार्वती को घर से बाहर निकलते देखा गया। पुलिस ने इसके बाद उससे पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान साक्ष्यों के आधार पर उससे लगातार सवाल किए गए। पुलिस ने उसे बताया कि जांच में चाकू से जुड़े फिंगरप्रिंट जैसे साक्ष्य सामने आए हैं और घटना से उसका संबंध स्पष्ट हो रहा है।

Indore Crime News:  इसके बाद पुलिस के अनुसार, पार्वती ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या की परिस्थितियों, घटनाक्रम और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close