Char Dham Yatra Fraud: चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी, हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंंठे रकम, यात्रा से पहले ही लगा झटका
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Char Dham Yatra Fraud: राजधानी रायपुर से ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड व्याख्याता को केदारनाथ और चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर पीड़ित से संपर्क किया और भरोसा जीतते हुए यात्रा के टिकट बुक कराने का दावा किया।
Read More: Anopchand Tilokchand Jewellers : मालिक के भरोसे पर वार, राजधानी के इस ज्वेलरी शॉप में चोरी, 30 लाख के कीमती जेवर लेकर फरार हुए सेल्समैन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने टिकट बुकिंग के नाम पर दो अलग-अलग किश्तों में कुल 90 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित से पहली रकम 11 मार्च को और दूसरी रकम 23 मार्च को जमा कराई गई। आरोपी लगातार टिकट कन्फर्म होने का भरोसा देता रहा, लेकिन यात्रा की तय तारीख तक कोई टिकट उपलब्ध नहीं कराया गया।
Read More: Raipur Fire News: बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीने समेत करोड़ों का सामान स्वाहा, मंजर देख मची अफरा-तफरी
Char Dham Yatra Fraud: इतना ही नहीं, जब पीड़ित ने टिकट को लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने बीमा शुल्क का हवाला देते हुए अतिरिक्त 16 हजार रुपए और मांगे। तब पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। मामले की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब बैंक खातों और मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।




