[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Fire News: बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मशीने समेत करोड़ों का सामान स्वाहा, मंजर देख मची अफरा-तफरी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Fire News: राजधानी रायपुर से एक की बड़ी खबर सामने आई, जहां उरला थाना क्षेत्र के मेटल पार्क स्थित भारती फूड्स फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रावभाठा स्थित इस फैक्ट्री में बिस्किट निर्माण का काम किया जाता है। रात करीब 10 बजे अचानक फैक्ट्री परिसर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More: Raipur Chakubaji: दोस्त बना दुश्मन… आपसी विवाद में युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत 

आग लगने की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के भीतर कई लोगों के फंसे होने की आशंका थी, हालांकि रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अंदर मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया।

Read More: CG News: पीएम आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, सीएम ने कहा- हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता 

Raipur Fire News: बताया गया कि, आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के भीतर लगी मशीनें और अन्य सामग्री जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक का नाम भारती कोड़वानी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close