CJP Account Blocked: भारत में बैन हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अकाउंट, 6 दिनों में जुड़े थे करोड़ों फॉलोअर्स
नई दिल्ली। CJP Account Banned: सोशल मीडिया में इस समय कॉकरोज जनता पार्टी की चर्चा जोरों पर है। महज 6 दिनों में इस पार्टी के इंस्टाग्राम पर 11 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। जिसने बीजेपी के भी आधिकारिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं इस पार्टी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। जिसमें कहा जा रह है कि CJP के एक्स अकाउंट पर रोक लगा दी गई है। इसकी जानकारी खुद पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दी है।
Read More: Cockroach Janata Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बना नया डिजिटल ट्रेंड, 5 दिन में 90 लाख फॉलोअर्स, जानें क्यों रही इसकी चर्चा
बता दें कि, CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी हर तरफ, हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो करने की एकदम मुहिम ही छेड़ दी है। इस पर गुरुवार दोपहर एक बजे तक सवा करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। देश के दो सबसे बड़े राजनीतिक दलों से तुलना करें तो इंस्टाग्राम पर भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.33 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
Read More: Aishwarya Pandit: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के घर पुलिस की रेड, चोरी का सामान बरामद, जानें क्या है माजरा
क्या था पूरा मामला
CJP Account Banned: दरअसल, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से जुड़ी एक कथित टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। वायरल दावों में कहा गया कि बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से की गई थी। हालांकि, अगले ही दिन सीजेआई ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी मौखिक टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया और इसे युवाओं पर हमला बताकर प्रचारित किया गया। इसके बाद से ही अभिजीत दीपके ने यह पार्टी बनाई थी, जिसमें कम समय में ही लाखों फॉलोअर्स जुड़ गए थे।
As expected Cockroach Janta Party’s account has been withheld in India. pic.twitter.com/44ymllnSMJ
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 21, 2026
यह भी देखें




