Cockroach Janata Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बना नया डिजिटल ट्रेंड, 5 दिन में 90 लाख फॉलोअर्स, जानें क्यों रही इसकी चर्चा
नई दिल्ली।Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा नाम जबरदस्त चर्चा में है कॉकरोच जनता पार्टी। महज कुछ दिनों में यह नाम इंटरनेट पर ऐसा वायरल हुआ कि इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या 90 लाख तक पहुंच गई। फॉलोअर्स के मामले में इसने कई बड़े राजनीतिक अकाउंट्स को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी इसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि इस नाम से एक वेबसाइट भी बनाई गई है। वेबसाइट खोलते ही सबसे पहले लिखा दिखाई देता है “यह आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज है।”
Read More: CG Heatwave Alert: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट, कई शहरों में चल रही ग्रीष्म लहर
दरअसल, इस डिजिटल आंदोलन की शुरुआत अभिजीत दीपके नाम के युवक ने की। उन्होंने 16 मई को इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से अकाउंट शुरू किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
इस ट्रेंड की शुरुआत उस समय हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से जुड़ी एक कथित टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। वायरल दावों में कहा गया कि बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से की गई थी। हालांकि, अगले ही दिन सीजेआई ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी मौखिक टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया और इसे युवाओं पर हमला बताकर प्रचारित किया गया।
लेकिन तब तक इंटरनेट पर बेरोजगारी, सिस्टम और युवाओं की स्थिति को लेकर बहस छिड़ चुकी थी। इसी माहौल में कॉकरोच जनता पार्टी एक व्यंग्यात्मक डिजिटल आंदोलन के रूप में उभरकर सामने आई।
पार्टी में शामिल होने के लिए ‘4 योग्यता’
अभिजीत दीपके ने मजाकिया अंदाज में पार्टी में शामिल होने के लिए चार योग्यताएं भी बताईं। जिसमें बेरोजगार होना, आलसी होना, हमेशा ऑनलाइन रहना और प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता होना चाहिए बताया गया। यही व्यंग्य और युवाओं की नाराजगी का मिश्रण सोशल मीडिया यूजर्स को तेजी से जोड़ता चला गया।
Read More: Mumbai Weather Update: जल्द होगी प्री-मानसून बारिश की शुरुआत, गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई तेज हवाओं और बारिश की संभावना
कौन हैं अभिजीत दीपके?
Cockroach Janata Party: अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया और बाद में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है। फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी इंटरनेट पर मीम्स, व्यंग्य और युवाओं की नाराजगी का बड़ा प्रतीक बन चुकी है, जिस पर लगातार बहस जारी है।




