छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS: CM साय का आज रायगढ़-रायपुर दौरा, कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायगढ़ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री वापस रायपुर लौटेंगे। शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक मुख्यमंत्री नया रायपुर में आयोजित ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात करीब 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे।
Advertisement




