प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री रात में सुंदर नगर स्थित सोनकर बाड़ी पहुंचेंगे, जहां वे ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात करीब 8 बजकर 55 मिनट पर सोनकर बाड़ी,सुंदर नगर रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रात 9 बजे से 10 बजे तक मुख्यमंत्री ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से जुड़े सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 10 बजकर 5 मिनट पर सोनकर बाड़ी, सुंदर नगर से रवाना होंगे। इसके बाद रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।




