Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर और बलरामपुर के दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों की देंगे सौगात

प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही, सूरजपुर में आमसभा को भी संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर वे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजकर 20 मिनट तक आमसभा का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जशवंतपुर पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव से शाम 4 बजकर 30 मिनट पर जशपुर जिले के बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close