Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी के कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा,सम्मान समारोह और समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सुबह सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की जाएगी।इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे नया रायपुर के निजी होटल में “Statecon 2026 – Building Viksit Chhattisgarh” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close