Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Police Raids In Jehanabad: होटलों में चल रहा था सेक्स रैकेट का खेल? 5 होटलों में एक साथ पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, 25 युवक-युवतियां हिरासत में

जहानाबाद। Police Raids In Jehanabad: बिहार के जहानाबाद शहर में कथित देह व्यापार के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की छह विशेष टीमों ने एक साथ शहर के पांच होटलों और रेस्ट हाउस में छापेमारी की। रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लेकर अरवल मोड़ तक चली इस कार्रवाई में 25 युवक-युवतियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। अचानक हुई पुलिस रेड से होटल संचालकों में खलबली मच गई। वहीं, कार्रवाई की खबर फैलते ही घटनास्थलों के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

Raipur Crime News: रायपुर में तेजी से बढ़ा अपराध का ग्राफ, परिजनों के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या, सामने आई ये वजह

गुप्त सूचना पर बनाई गईं छह टीमें

पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ होटलों और रेस्ट हाउस में कथित तौर पर अवैध देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। यह भी आशंका जताई गई थी कि नियमों का उल्लंघन कर नाबालिगों को भी होटल के कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छह विशेष टीमों का गठन किया गया। नगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार और अंचल पुलिस निरीक्षक दिवाकर कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एकसाथ दबिश दी।

होटलों के कमरों की तलाशी

छापेमारी के दौरान रेलवे स्टेशन इलाके के एक होटल से सबसे अधिक युवक-युवतियां मिले। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान कुछ लोग कथित आपत्तिजनक परिस्थितियों में पाए गए। इसके बाद अलग-अलग होटलों और रेस्ट हाउस से कुल 25 लोगों को हिरासत में लेकर नगर थाने लाया गया।

पुलिस अब हिरासत में लिए गए सभी लोगों के पहचान पत्रों और उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके अलावा संबंधित होटलों के रजिस्टर, मेहमानों की एंट्री और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली गई है। इनके आधार पर होटल संचालकों की भूमिका और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया आगे क्या होगी कार्रवाई

मामले को लेकर सदर एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को कुछ होटलों में अवैध गतिविधियां संचालित होने और नाबालिगों को कमरे दिए जाने की गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए एसपी के निर्देश पर छह टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

Rajasthan Blast News: पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की दर्दनाक मौत, धमाके से दहला इलाका

Police Raids In Jehanabad: उन्होंने बताया कि फिलहाल 25 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यदि जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि या अपराध सामने नहीं आता है, तो उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ा जा सकता है। वहीं, सेक्स रैकेट में संलिप्तता या नाबालिगों से जुड़े मामले के सबूत मिलने पर होटल संचालकों समेत जिम्मेदार लोगों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद शहर के होटल कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close