Advertisement
झारखंडट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand Bank Robbery: दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात, हथियारों के दम पर बैंक में घुसे बदमाश, कैश और जेवरात लेकर फरार

गिरिडीह। Jharkhand Bank Robbery: झारखंड के गिरिडीह जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। धनवार स्थित यूको बैंक में गुरुवार दोपहर बाइक सवार छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बैंक में घुसते ही आरोपियों ने हथियारों के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को डराकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बैंक में रखी नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने बैंक में मौजूद दो ग्राहकों को भी निशाना बनाया और उनसे भी नकदी छीन ली।

UP Crime News: अवैध संबंधों के शक में पति बना हैवान, पेट्रोल डालकर पत्नी को लगाई आग, 11 साल पहले की थी लव मैरिज

हथियार लहराकर बैंक में घुसे बदमाश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब छह अपराधी बाइक से बैंक पहुंचे थे। सभी के पास हथियार थे। बैंक के अंदर दाखिल होते ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। हथियारों के डर से कर्मचारी और ग्राहक विरोध नहीं कर सके। इसके बाद बदमाशों ने बैंक में रखी नकदी और जेवरात समेटे। वारदात के दौरान उन्होंने दो ग्राहकों से भी रुपये छीन लिए। लूटपाट को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से बैंक परिसर में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

बैंक लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। मामले की सूचना गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को भी दी गई है। वहीं, खोरी महुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार को आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Police Raids In Jehanabad: होटलों में चल रहा था सेक्स रैकेट का खेल? 5 होटलों में एक साथ पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, 25 युवक-युवतियां हिरासत में

लूट की रकम का नहीं हुआ खुलासा

Jharkhand Bank Robbery: फिलहाल बैंक से लूटी गई नकदी और जेवरात की कुल कीमत सामने नहीं आई है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी है। साथ ही आरोपियों के भागने के रास्ते और वारदात से जुड़े अन्य सुराग खंगाले जा रहे हैं। दिनदहाड़े बैंक में हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close