[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorized

Raipur News: सड़क पर गुंडागर्दी..दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, एक दूसरे पर बेल्ट और डंडों से किया हमला

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित भाठागांव चौक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी विवाद हो गया। बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई, जहां बेल्ट, लात-घूंसों और हाथ मुक्कों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे। सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के करीब 15 मिनट बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे विवाद और बढ़ता गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस पहुंच जाती तो स्थिति को जल्द नियंत्रित किया जा सकता था।

Raipur News: बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जो भाठागांव चौक में अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और विवाद में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close