क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
शराब कारोबारी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार,एक दिन की मिली रिमांड,कल होगी स्पेशल कोर्ट में सुनवाई

रायपुर/छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ACB-EOW की टीम ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भाटिया को रायपुर लाया गया है। जहा उन्हें EOW ने कोर्ट में पेश किया। रविवार अवकाश होने के कारण विजय भाटिया को एक दिन की रिमांड कोर्ट सुनाई है। कल फिर विजय भाटिया को ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां EOW आरोपी से पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड के लिए आवेदन पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक EOW के अधिकारी भिलाई नेहरू नगर स्थित भाटिया के घर पर सुबह 6 बजे छानबीन कर रही है।
Advertisement




