[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bastar Residential Sports Academy: नक्सलगढ़ से स्पोर्ट्स हब बनने की ओर बस्तर, शुरू होगी पहली आवासीय खेल अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

रायपुर। Bastar Residential Sports Academy: बस्तर अंचल के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जगदलपुर में बस्तर की पहली आवासीय खेल अकादमी शुरू होने जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस अकादमी में फुटबॉल, एथलेटिक्स और आर्चरी जैसे खेलों में युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Read More: CG Weather Update: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड…भीषण गर्मी से झुलसा छत्तीसगढ़, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी

जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ियों के चयन के लिए 28 और 29 मई को राज्य स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, जगदलपुर में होगा, जहां ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।  अकादमी में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को पूरी तरह मुफ्त आवास, भोजन, पढ़ाई, खेल सामग्री और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं दी जाएंगी। विभाग का उद्देश्य बस्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

Read More: PF Withdrawal In UPI: PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा, ये 3 स्टेप्स करें फॉलो 

Bastar Residential Sports Academy: खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम ने हाल ही में जगदलपुर पहुंचकर अकादमी की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास व्यवस्था, भोजन, स्कूल सुविधा, वाहन और खेल संसाधनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अकादमी में अलग-अलग खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिसमें फुटबॉल, एथलेटिक्स और आर्चरी शामिल हैं। इससे बस्तर के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर खेल प्रशिक्षण और करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

.यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close