CG Weather Update: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड…भीषण गर्मी से झुलसा छत्तीसगढ़, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान धमतरी में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर में भी पारा 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। लगातार चल रही गर्म हवाओं और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
Read More: PF Withdrawal In UPI: PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा, ये 3 स्टेप्स करें फॉलो
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। रायपुर मौसम केंद्र ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
प्रदेश में धमतरी के बाद बेमेतरा में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बालोद और कवर्धा में 44.7 डिग्री, जबकि बिलासपुर में 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर समेत कई शहरों में सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सड़कें दोपहर के समय लगभग सूनी नजर आईं।
Read More: Humayun Kabir on Bakrid: ‘आग से मत खेलो… कुर्बानी गाय की भी होगी और बकरे की भी’,हुमायूं कबीर ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को किया चैलेंज
CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साफ आसमान और लगातार शुष्क हवाओं की वजह से गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है। अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।




