PF Withdrawal In UPI: PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा, ये 3 स्टेप्स करें फॉलो
नई दिल्ली। PF Withdrawal In UPI: देशभर के 7 करोड़ से ज्यादा EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब PF का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही ऐसी सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिससे PF का पैसा सीधे UPI के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा।
Read More: Humayun Kabir on Bakrid: ‘आग से मत खेलो… कुर्बानी गाय की भी होगी और बकरे की भी’,हुमायूं कबीर ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को किया चैलेंज
नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दावा किया जा रहा है कि PF निकासी की प्रक्रिया कुछ ही घंटों में पूरी हो सकती है। इससे कर्मचारियों को मेडिकल इमरजेंसी, शादी, पढ़ाई या अन्य जरूरतों के समय तुरंत आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
बता दें कि, अभी PF निकालने के लिए EPFO पोर्टल पर Claim डालना पड़ता है और पैसा आने में समय लगता है। लेकिन नए UPI आधारित सिस्टम के आने के बाद Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स की मदद से पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंच सकता है। इससे खासकर उन लोगों को बड़ा फायदा होगा, जिन्हें इमरजेंसी में तुरंत पैसों की जरूरत पड़ती है।
कैसे मिलेगा पैसा?
EPFO पोर्टल या UMANG ऐप के जरिए सदस्य ऑनलाइन क्लेम कर सकेंगे। क्लेम मंजूर होने के बाद राशि सीधे UPI से लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके लिए UAN, आधार और बैंक खाते का KYC पूरा होना जरूरी होगा।
Read More: CM Sai In Surajpur: लोगों के द्वार पहुंच रही सरकार, सीएम ने कहा- ‘जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान है सुशासन तिहार’
ये 3 स्टेप्स को करें फॉलो
Step 1: सबसे पहले EPFO Portal या UMANG App में अपने UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से Login करना होगा। इसके बाद KYC और बैंक डिटेल्स चेक करनी होंगी। यहां आपको UPI ID लिंक करने का ऑप्शन भी मिल सकता है।
Step 3: वेरिफिकेशन और अप्रूवल पूरा होने के बाद PF का पैसा सीधे आपके UPI से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकता है। यानी Google Pay, PhonePe, Paytm या दूसरे UPI ऐप से जुड़े अकाउंट में पैसा जल्दी पहुंच सकता है।
PF Withdrawal In UPI: बता दें कि, EPFO ने आधिकारिक तौर पर किसी खास ऐप का नाम नहीं बताया है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सुविधा करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।
यह भी देखें




