छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
BIG BREKING : खेत में काम करने गए दंपति की मौत,हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में..

रायपुर/प्रविंस मनहर – अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडेसा अवराडुगू में अपने खेत पर काम कर रहे किसान दम्पति की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की करीमन साय गोंड और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड अपने खेत में काम कर रहे थे इस दौरान खेत में पानी कम होने से पंप चालू करने के लिए करीमन साय ने घरेलू कनेक्शन से पंप का तार जोड़ना चाहा. जैसे ही उन्होंने तार जोड़ा, करंट लगते ही वह तार से चिपक गए और मौके पर गिर पड़े. गीले खेत में करंट फैलने से वहां मौजूद उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड भी उसकी चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement




