
रायपुर, 4 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा उनकी दोहरी राजनीति से है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया, विपक्षी नेताओं को जेल में डाला और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया, आज वही लोकतंत्र बचाने की बात कर रही है।
मुख्यमंत्री साय जशपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने का रहा है। कांग्रेस ने कई बार संविधान के अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर जनता द्वारा चुनी गई गैर-कांग्रेसी सरकारों को बर्खास्त किया।
CM विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 1.35 करोड़ के सामुदायिक भवन की सौगात, उत्तर जशपुर में नए भवन के लिए 30 लाख की घोषणा
सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर ईवीएम, निर्वाचन आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाती है, जबकि चुनाव जीतने पर इन्हीं संस्थाओं पर भरोसा जताती है। उन्होंने इसे कांग्रेस की दोहरी नीति बताते हुए कहा कि इसी राजनीतिक रवैये को जनता के सामने रखने के लिए ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जा रही है।
महादेव सट्टा ऐप मामले में हो सकते हैं बड़े खुलासे
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रकरण के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को विदेश से लाया गया है। अब सीबीआई उससे पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य और अन्य लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।
Amit Jogi Controversial Video: ‘मैं फरार नहीं, 9 नवंबर को थाने में होऊंगा पेश’, अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
अमित जोगी के बयान पर CM साय की प्रतिक्रिया
अमित जोगी द्वारा सौरभ चंद्राकर को हीरो बताए जाने संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति को हीरो बताने के पीछे कैसी सोच है, इसका आकलन प्रदेश की जनता स्वयं कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान संबंधित नेता की सोच को उजागर करते हैं।
CG News: सीएम साय ने की भारतीय विज्ञान संस्थान और वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक, अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में करेंगे स्थापित




