CG Holiday News: गोवर्धन पूजा की छुट्टी में बदलाव, देवउठनी एकादशी पर रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
गोवर्धन पूजा की छुट्टी में हुआ बदलाव
दरअसल, राज्य सरकार ने पहले 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में इसी दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद स्थानीय छुट्टी की तारीख में संशोधन करने का फैसला लिया गया। सरकार के नए निर्णय के अनुसार, 9 नवंबर का स्थानीय अवकाश अब निरस्त कर दिया गया है और इसके स्थान पर 20 नवंबर को छुट्टी निर्धारित की गई है। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा।
किन सरकारी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी?
CG Holiday News: सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, 20 नवंबर का स्थानीय अवकाश रायपुर शहर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगा। हालांकि, इस छुट्टी के दायरे से बैंक, कोषालय और उप कोषालय को बाहर रखा गया है। यानी इन तीनों संस्थानों में 20 नवंबर को सामान्य कामकाज जारी रहेगा। वहीं, रायपुर और नवा रायपुर के अन्य संबंधित सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।




