Delhi Rape News: हैवानियत की हदें पार, सामान लेने निकली नाबालिग को बंधक बनाकर, खुलासा होते ही मचा हड़कंप

नई दिल्ली। Delhi Rape News: राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके से नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छठी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को एक दुकान के अंदर कथित तौर पर रोककर उसके साथ यौन अपराध किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सामान लेने घर से निकली थी बच्ची
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बच्ची 16 सितंबर की रात करीब 11 बजे घर से स्कूल से संबंधित सामान खरीदने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में स्थित एक दर्जी की दुकान पर वह पहुंची। आरोप है कि दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने बच्ची को बहाने से अंदर बुलाया और वहां उसे बाहर जाने से रोक दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
PCR कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को घटना की सूचना 16 सितंबर की रात PCR कॉल के जरिए मिली। कॉल में एक दुकानदार द्वारा नाबालिग को दुकान के भीतर रोकने और उसके साथ अश्लील हरकत किए जाने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पुलिस थाने से भी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने मामले में आरोपी की पहचान मकसूद के रूप में की है। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से जुड़े यौन अपराधों के प्रावधानों सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Pakhanjur News: तंबाकू के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 22.50 लाख का माल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई
Delhi Rape News: मामले में POCSO एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच के दौरान घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। नाबालिग की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।




