Pakhanjur News: तंबाकू के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 22.50 लाख का माल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
पखांजूर। Pakhanjur News: सीमावर्ती महाराष्ट्र क्षेत्र में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के अवैध कारोबार के खिलाफ गडचिरोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गट्टा पुलिस ने जांभलीझोरा गांव में छापेमारी कर करीब 22 लाख 50 हजार 230 रुपये का सामान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।
CG Rain Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 21 से 25 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
छापेमारी में तंबाकू और पैकिंग मशीन बरामद
पुलिस के मुताबिक जांभलीझोरा गांव में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के अवैध कारोबार की सूचना मिलने के बाद टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, पैकिंग मशीन और एक स्कॉर्पियो वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया गया। जब्त किए गए पूरे माल की अनुमानित कीमत 22,50,230 रुपये बताई गई है।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत जोहन कुजूर, साईनाथ कन्नाके, सचिन कन्नाके और अभिजित नान्हे के रूप में हुई है। वहीं, मामले में प्रशांत याडवार नामक आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस जांच जारी
Pakhanjur News: मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दयानंद भोंबे द्वारा की जा रही है। पुलिस जब्त सामान के स्रोत, अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सीमावर्ती इलाकों में प्रतिबंधित तंबाकू के अवैध कारोबार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस की निगरानी और सख्त किए जाने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।




