Advertisement
अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ambikapur Crime: घर में घुसकर अधेड़ पर जानलेवा हमला, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर आरोपी फरार, मचा हड़कंप

अंबिकापुर। Ambikapur Crime: अंबिकापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रसुलपुर मोहल्ले में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक अधेड़ पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

CG Administrative Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, GAD ने जारी की सूची

घर में घुसकर किया हमला

जानकारी के मुताबिक रसुलपुर निवासी बशीरुद्दीन उर्फ लज्जू अपने घर पर थे। इसी दौरान 2 से 3 अज्ञात युवक कथित तौर पर उनके घर में दाखिल हुए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने चाकू से उन पर कई वार किए। हमले में बशीरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

घायल बशीरुद्दीन को परिजनों ने तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

FSL और साइबर टीम जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं साइबर टीम आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घटनास्थल से पिस्टल या गोलीबारी से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस चाकूबाजी की घटना समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Tax Inspectors Appointments Cancelled: GST विभाग में 42 टैक्स इंस्पेक्टर की नियुक्ति रद्द, भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ा फैसला

आरोपियों की तलाश तेज

Ambikapur Crime: घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य वजह तो नहीं थी। CSP राहुल बंसल के मुताबिक सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस की जांच और CCTV फुटेज सामने आने के बाद वारदात से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होने की उम्मीद है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close