Raipur Kidnapping: राजधानी में दिनदहाड़े 12वीं के छात्र का अपहरण, चैन,अंगूठी, मोबाइल समेत 40 हजार नगदी छिनी, मारपीट के भी आरोप
रायपुर। Raipur Kidnapping: राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में रहने वाले 12वीं कक्षा के एक छात्र के कथित अपहरण और उसके बाद भिलाई में बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्र को दिनदहाड़े वरना कार में जबरन बैठाया और माना-कुम्हारी होते हुए भिलाई ले गए। वहां एक खाली मैदान में छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई।
Bus Strike: 22 सितंबर से बसों का अनिश्चितकालीन महाबंद, प्रदेशभर में थम सकते हैं 12 हजार बसों के पहिए
परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने छात्र की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि मारपीट के दौरान दो बेसबॉल के बल्ले तक टूट गए। गंभीर रूप से घायल छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र से मारपीट के दौरान उसके गले की चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन के अलावा करीब 40 हजार रुपये नकद भी छीन लिए गए। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
कई आरोपियों के खिलाफ FIR
मामले में अरमान सिद्दीकी, मुदित मिश्रा, शिव सोनी और रोशन सोनी समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरमान सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना को लेकर जामुल थाना क्षेत्र में जीरो पर FIR दर्ज की गई है। मामला दो जिलों से जुड़ा होने के कारण जांच को लेकर स्थिति जटिल बनी हुई है। पुलिस घटना की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार की ओर से भिलाई के एक पुलिसकर्मी की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया गया है।
Raipur Kidnapping: हालांकि, इस संबंध में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। छात्र के अपहरण की वजह और घटना के पीछे के विवाद का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।




