Swine Flu In CG: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, मिले 30 नए पॉजिटिव केस, स्वास्थ्यविभाग की बढ़ी चिंता
रायपुर। Swine Flu In CG: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 11 सितंबर तक की IDSP रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में H1N1 के 30 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 407 हो गई है।
रायपुर में सबसे ज्यादा नए मामले
राजधानी रायपुर में H1N1 के 13 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 176 हो गई है। वहीं दुर्ग में 6 नए मरीज मिले हैं, जिससे यहां कुल आंकड़ा 48 पहुंच गया है।
इन जिलों में भी मिले नए मरीज
- कोरबा: 2 नए केस, कुल 23 मरीज
- राजनांदगांव: 1 नया केस, कुल 11 मरीज
- बिलासपुर: कोई नया केस नहीं, कुल 42 मरीज
138 मरीज एक्टिव
प्रदेश में फिलहाल H1N1 के 138 एक्टिव मरीज बताए गए हैं। इनमें 91 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 47 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नए मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है। मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।




