Advertisement
Uncategorized

Andhra Pradesh Accident: भीषण हादसा… पिकअप से डंपर तक फैली आग, पांच की मौत, मौके पर बिखरे मिले शवों के अंग

आंध्र प्रदेश। Andhra Pradesh Accident:  आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शनिवार सुबह सड़क निर्माण स्थल पर भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग डंपर ट्रक में डीजल भरने के दौरान लगी। हादसे में एक पिकअप ट्रक, डंपर और दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Gadhbo Hamar Vyapar: ‘गढ़बो हमर व्यापार’ प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमड़ा व्यापारियों का उत्साह, AI और डिजिटल कारोबार की मिली जानकारी

डीजल भरने के दौरान आग लगने की आशंका

पुलिस अधीक्षक अमित बरदार के अनुसार, हादसा अनंतगिरी मंडल के पिनाकोटा गांव में सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। घटनास्थल मुख्य इलाके से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में सड़क निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी वाहनों में ईंधन भरने के लिए ड्रमों में डीजल लाते हैं। प्राथमिक आशंका है कि डंपर के टैंक में डीजल भरते समय पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई और किसी चिंगारी के कारण आग भड़क गई। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

आग की चपेट में आए तीन वाहन

जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले एक पिकअप ट्रक में लगी और फिर पास खड़े डंपर ट्रक तथा एक दोपहिया वाहन तक फैल गई। देखते ही देखते तीनों वाहन आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पुलिस के अनुसार, पिकअप ट्रक सड़क निर्माण का काम कर रहे ठेकेदार का था।

पांच लोगों की मौत की पुष्टि

पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह कोई विस्फोट नहीं, बल्कि आकस्मिक आग की घटना है। हालांकि, पीटीआई वीडियो के मुताबिक, आग लगने के बाद जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। घटना की भयावहता इतनी अधिक थी कि पीड़ितों के शरीर के अंग घटनास्थल के आसपास बिखरे मिले। एक शव वाहन के अंदर मिला, जबकि दो अन्य शव पास में पाए गए।

CG News: बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन व बंधु मिलन में शामिल हुए सीएम साय, की भव्य डोम निर्माण की घोषणा

जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर

Andhra Pradesh Accident: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए दूसरी टीम भी भेजे जाने की जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस ईंधन भरने के दौरान हुई लापरवाही की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close