[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CJP Spokesperson: आंदोलन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने नियुक्त किए 3 प्रवक्ता, जानें कौन है ये जो करेंगे जनता और मीडिया से बात

नई दिल्ली। CJP Spokesperson: लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोज जनता पार्टी ने छात्रों के हक में आवाज उठाते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बड़े आंदोलन की घोषणा की थी। वहीं इस आंदोलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका प्रवक्ता नियुक्त किया, जो जनता और मीडिया से बात करेंगे।

Read More: Viral Video: बहू ने निभाया सेवा का अनोखा धर्म, बुजुर्ग सास को सिर पर बैठाकर पूरी कराई वर्षों पुरानी इच्छा, देखें वीडियो 

CJP Spokesperson: बता दें कि, NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में आई भारी कमियों और गड़बड़ियों से लाखों छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. इसी वजह से अभिजीत ने अपने समर्थकों और पीड़ित छात्रों से दिल्ली में एकजुट होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाने की पुरजोर अपील की है। सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी।

Read More: PM Modi Record: 10 जून 2026 को पीएम मोदी रचेंगे नया इतिहास, नेहरू का लगातार कार्यकाल वाला रिकॉर्ड होगा पीछे –

CJP Spokesperson:कौन है ये तीनों

सौरव दास – सौरव दास पेशे से एक पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर लिखते रहे हैं। वे सोशल एक्टिविस्ट भी माने जाते हैं। इसी के साथ ही कोविड-19 के समय वे RIT और अदालती कार्यवाही के जरिए आरोग्य सेतु ऐप के विकास और संचालन के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर चर्चा में आए थे।

विजेता दहिया – विजेता दहिया हरियाणा के रहने वाले हैं जो मुबंई में रहते हैं और इंजीनियरिंग संस्थान दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU)से पढ़ाई पूरी की है। वे राजनीतिक शोधकर्ता,लेखक और फिल्म मेकर हैं। इन्होंने कई प्रसिद्ध किताबें लिखी हैं और हरियाणवी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

आशुतोष रांका- वहीं आशुतोष रांका प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी कानपुर से अपनी इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई की। इसके बाद पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से किया। कंसल्टेंट, पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close