Viral Video: बहू ने निभाया सेवा का अनोखा धर्म, बुजुर्ग सास को सिर पर बैठाकर पूरी कराई वर्षों पुरानी इच्छा, देखें वीडियो
ब्रज। Viral Video: उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है। 84 कोस परिक्रमा के दौरान एक बहू अपनी बुजुर्ग सास को टब में बैठाकर सिर पर उठाए हुए यात्रा करती दिखाई दी। इस अनूठी सेवा और समर्पण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More: PM Modi Record: 10 जून 2026 को पीएम मोदी रचेंगे नया इतिहास, नेहरू का लगातार कार्यकाल वाला रिकॉर्ड होगा पीछे –
बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला लंबे समय से ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करने की इच्छा रखती थी। हालांकि बढ़ती उम्र और कमजोर स्वास्थ्य के कारण उनके लिए इतनी लंबी धार्मिक यात्रा पैदल पूरी करना संभव नहीं था। परिवार के बीच वह अक्सर अपनी इस अधूरी इच्छा का जिक्र करती थी। वहीं सास की भावनाओं को समझते हुए बहू ने उनकी इच्छा पूरी करने का संकल्प लिया। उसने एक टब में अपनी सास को बैठाया और उसे सिर पर रखकर परिक्रमा मार्ग पर निकल पड़ी। रास्ते भर श्रद्धालु इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए और बहू की सेवा भावना की सराहना करते नजर आए।
वायरल वीडियो में बहू पूरे आत्मविश्वास और श्रद्धा के साथ अपनी सास को लेकर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। उसकी इस निस्वार्थ सेवा ने लोगों को पारिवारिक रिश्तों की अहमियत का संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग बहू की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
Read More: दिल्ली के बाद अब यहां लगी भीषण आग, चपेट में आने से 5 की मौत, मंजर देख मची चीख-पुकार
Viral Video: इस वीडियो के सामने आते ही कई यूजर्स ने इसे आधुनिक दौर में संस्कार और समर्पण की मिसाल बताया है, जबकि कुछ लोगों ने बहू की तुलना श्रवण कुमार से करते हुए कहा कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा का ऐसा उदाहरण विरले ही देखने को मिलता है। यह न केवल परिवार के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती है, बल्कि यह भी बताती है कि प्रेम, सम्मान और त्याग जैसे मूल्य आज भी समाज में जीवित हैं।




