[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सुशासन तिहार में हंगामा:भाजपा कार्यकर्ता और जनपद CEO के बीच तीखी बहस,विधायक के सामने हुआ विवाद

प्रविंस मनहर/रायपुर – दुर्ग जिले के थनौद गाँव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया,जब गाँव की समस्याओं को लेकर आवेदन देने पहुँचे एक भाजपा कार्यकर्ता और जनपद CEO के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते बहस विवाद में बदल गई और कार्यक्रम स्थल पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता गाँव की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों को आवेदन सौंपने पहुँचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर जनपद CEO और कार्यकर्ता के बीच बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि अधिकारी ने मर्यादा लांघते हुए कार्यकर्ता को उंगली दिखाकर चुनौती दे डाली।

विवाद के दौरान जनपद CEO ने कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता से कहा, “तेरे को जो करना है कर ले।” इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम दुर्ग ग्रामीण विधायक और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त Lalit Chandrakar के सामने होता रहा, लेकिन उन्होंने इस पूरे विवाद पर कोई हस्तक्षेप नहीं किया। कार्यक्रम में मौजूद लोग इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close