[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Cm Delhi Visit: मुख्यमंत्री साय दिल्ली लिए रवाना,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

प्रविंस मनहर/रायपुर – दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनके साथ प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान दोनों नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार बस्तर क्षेत्र में “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान” और “अग्रणी बस्तर अभियान” चला रही है।

इन अभियानों के तहत लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही लोगों के जरूरी कार्ड भी बनवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं और अभियानों की विस्तृत जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जाएगी। वहीं पेट्रोल-डीजल की खपत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण जो हालात बने हैं,उसे देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी इस दिशा में अमल कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम की है और ईंधन की बचत पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस के विरोध को लेकर मुख्यमंत्री साय ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर अच्छे काम का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि देशहित में प्रधानमंत्री मोदी जो भी फैसले लेते हैं, कांग्रेस उसका भी विरोध करने लगती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close