शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, प्रदेश में आज से लागू होंगी शराब की नई दरें, आबकारी विभाग ने जारी की नई रेट लिस्ट
रायपुर। CG Liquor New Rate List 2026: छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने जोरदार झटका दिया है। नई आबकारी नीति के तहत राज्य सरकार ने शराब की कीमतों और पैकेजिंग दोनों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस नई नीति के तहत देसी शराब और विदेशी शराब दोनों की कीमतें बढ़ा दी गई है। जिसका असर आम जनता पर पड़ेगा। ये नई दरें आज यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दी गई हैं। राज्य आबकारी विभाग द्वारा जारी इस रेट लिस्ट में कई कैटेगरी में बदलाव देखने को मिला है।
Read More: महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का फिर से होगा ई-केवाईसी, 25वीं किस्त जारी होने के बाद सरकार ने लिया फैसला
बता दें कि, नई व्यवस्था के मुताबिक, देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। वहीं विदेशी शराब की लोअर और मीडियम रेंज की कीमतें भी पहले जैसी ही रखी गई हैं। हालांकि हायर रेंज की विदेशी शराब पर बड़ा बदलाव किया गया है। प्रीमियम ब्रांड्स के दाम में करीब 1000 रुपये तक की कमी की गई है, जिससे महंगी शराब खरीदने वालों को फायदा मिलेगा।
इसके विपरीत बीयर और कुछ चुनिंदा ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नई ड्यूटी स्ट्रक्चर के तहत बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक कैटेगरी पर टैक्स बढ़ने से इनके दाम बढ़े हैं। नई आबकारी नीति में शराब की कीमतें अब उसकी रिटेल प्राइस के आधार पर तय की जा रही हैं, जिससे महंगे ब्रांड्स पर अलग टैक्स स्लैब लागू हो गया है। कुल मिलाकर, इस नई रेट लिस्ट में आम शराब उपभोक्ताओं को ज्यादा असर नहीं, लेकिन प्रीमियम और बीयर सेगमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Read More: रायगढ़ जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें शेड्यूल
CG Liquor New Rate List 2026: वहीं सरकार ने पैकेजिंग से जुड़े नियमों को भी सख्त कर दिया है। जिसके तहत अब शराब केवल ‘फ़ूड-ग्रेड’ और दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाली (recyclable) बोतलों में ही बेची जा सकेगी। इसके अलावा जिन बोतलों पर नई कीमत वाला स्टिकर नहीं लगा होगा, उनकी बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
Skip to PDF content
यह भी देखें




