[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र। Sunetra Pawar Oath Ceremony: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के आकास्मिक निधन के बाद आज उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम के लिए चुना गया। आज एनसीपी की बैठक में सुनेत्रा पवार को एनसीपी का विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा पवार को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला।

बता दें कि, NCP विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोक भवन में महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेते ही NCP नेता ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे लगाते रहे। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अन्य नेता मौजूद थे।

Sunetra Pawar Oath Ceremony:  वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि, ‘सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, वह इस ज़िम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और स्वर्गीय अजीतदादा पवार के विज़न को पूरा करेंगी।’

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close