छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 21 जनवरी को साय कैबिनेट बैठक,कई बड़े फैसलों की संभावना
प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 21 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में विकास योजनाओं,प्रशासनिक सुधारों और जनकल्याणकारी नीतियों से जुड़े मुद्दों पर निर्णय होने की संभावना है।
Advertisement




