[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, पिकनिक स्थलों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कोरबा। Korba News: कोरबा पुलिस ने नव वर्ष के मद्देनजर जिले में आमजनों के लिए सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए तैयारियां की है। जिले के सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों, पर्यटन क्षेत्रों सहित प्रमुख चौक चोरहा पर पुलिस की गश्त एवं चौकसी बढ़ा दी गई है।

कोरबा पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग नए वर्ष का उत्सव सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी व्यवधान और कानून के दायरे में रहकर मनाए। इसके लिए पुलिस की टीम जिले के हर लोकप्रिय पिकनिक स्थल और अन्य मनोरंजन क्षेत्रों पर लगातार गश्त और निगरानी कर रही हैं।

Korba News: वहीं कहा गया कि, शराब पीकर वाहन चलाना, अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाना, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील आचरण, या किसी भी प्रकार की कानून-विरोधी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close