Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राज्योत्सव के दौरान फिर दिखी स्टंटबाजी, तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते नजर आया युवक

रायपुर। Viral Video: राजधानी में राज्योत्सव के दौरान नवा रायपुर में स्टंटबाजी का एक और वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट कर रहा है। यह वीडियो राज्योत्सव के दौरान अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था के दावों की पोल खोलता है। जो की अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इसके साथ ही ट्रैफिक विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Viral Video: बता दें कि, राज्योत्सव में अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे थे, लेकिन इस वायरल वीडियो ने इन दावों की पोल खोल दी है। वीडियो के सामने आते ही अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं की आखिर इतनी सख्त निगरानी के बावजूद ऐसी लापरवाही और स्टंटबाजी कैसे हो रही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close