कल होगा आबकारी आरक्षक भर्ती परिक्षा,इन बातो का रखना होगा अभ्यर्थिओ को ध्यान

रायपुर/प्रविंस मनहर – रविवार को प्रदेश भर में आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए परीक्षा होना है। जिसके लिए परीक्षा केन्द्रो पर कड़ी बंदोबस्त किया गया हैं। आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हो रहा हैं जिसके लिए प्रदेश भर के 33 जिलों पर परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। वही सुबह 10:30 बजे के बाद एग्जाम हॉल के गेट बंद कर दिए जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी को समय पर पहुंचने कहा गया है। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा।
परीक्षार्थिओं के लिए क्या मापदंड है –
परीक्षा केंद्र पर केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश मिलेगा।
अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना जरूरी है।
मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी पर बैन
बेल्ट,पर्स, गहने (कान के आभूषण सहित) परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं।
काले रंग के कपड़े पहनकर ना जाए।




