
छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरियाबंद, बलौदाबाजार, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, सूरजपुर और बलरामपुर शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
अगले 7 दिन उत्तर छत्तीसगढ़ में दिखेगा मानसून का ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सात दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
READ MORE : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौके पर मौत
बारिश का आंकड़ा
सोमवार को प्रदेश में मानसून के धीमा होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसके विपरीत राज्य के 15 जिलों के 49 से ज्यादा स्थानों पर औसतन 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। दंतेवाड़ा में सबसे अधिक 40 मिमी वर्षा हुई। रविवार की तुलना में सोमवार को बारिश के आंकड़ों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है।
तापमान की स्थिति
- रायपुर (माना): अधिकतम तापमान – 34.4°C
- पेंड्रा रोड: न्यूनतम तापमान – 22.0°C
READ MORE : Gold Rate Today : ईरान-इज़राइल सीजफायर के असर से सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी स्थिर, जानें आज के भाव
बिलासपुर, रायगढ़ और रायपुर में कैसा रहा मौसम
- बिलासपुर: दिनभर बादल छाए रहे, शाम को तेज बारिश हुई।
- रायगढ़: सुबह से बादलों की घिरावट के बाद दोपहर में हल्की बौछारें पड़ीं।
- रायपुर: राजधानी के कुछ इलाकों में रात के समय हल्की बारिश देखने को मिली।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिन छत्तीसगढ़ के लिए भीगे और ठंडक भरे रह सकते हैं, खासकर उन इलाकों में जहां मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय है। लोगों को बिजली गिरने की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।




