Breaking news
Advertisement
देशदेश-विदेशबड़ी खबर

ऑपरेशन सिंदूर का दूसरा दिन: भारत ने पाकिस्तान के लाहौर, कराची और रावलपिंडी में तबाह किए एयर डिफेंस सिस्टम, हार्पी ड्रोन से हमला

 

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान पर बड़ा सैन्य एक्शन लिया। इस हमले में भारत ने पाकिस्तान के तीन प्रमुख शहरों – लाहौर, कराची और रावलपिंडी में स्थित HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को सफलतापूर्वक तबाह कर दिया। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी है। इस कार्रवाई में इजराइली ‘हार्पी ड्रोन’ का इस्तेमाल किया गया, जो एंटी-रेडिएशन मिशनों के लिए जाना जाता है।

पाकिस्तानी सेना ने मानी हमले की पुष्टि, 9 शहरों पर ड्रोन अटैक का दावा

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने गुरुवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के 9 शहरों में ड्रोन हमले किए। शरीफ के अनुसार, पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली ने कम से कम 50 ड्रोन मार गिराए, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एक ड्रोन लाहौर में नुकसान पहुंचाने में सफल रहा, जिससे वहां 4 पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए। साथ ही मियानों क्षेत्र में दो आम नागरिकों की मौत की पुष्टि भी की गई।

भारत की ओर से आधिकारिक बयान अभी नहीं आया

फिलहाल भारत की ओर से इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन ANI की रिपोर्ट और पाकिस्तान की स्वीकारोक्ति से संकेत मिलता है कि ऑपरेशन सिंदूर अपने लक्ष्य की ओर सफलतापूर्वक बढ़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close