Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेश

UP विधानसभा में गूंजा गोमती नगर में बारिश के दौरान हुए बदसलूकी का मुद्दा, CM योगी ने किया अपराधियों पर बुलेट ट्रैन चलाने का ऐलान…

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को बारिश के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसकी दोस्त पर सड़क पर भरा पानी उछालने और महिला को खींचकर गिराने का मामला सामने आया है. जिसके बाद हुई हुड़दंगई और महिला छेड़छाड़ करने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन लिया है। सीएम योगी ने विधानमंडल सत्र के दौरान सदन में कहा कि गोमती नगर की घटना में हमने जवाबदेही तय की है। आरोपियों की लिस्ट आई है। जिसमें पवन यादव और दूसरा अपराधी मोहम्मद अरबाज। ये सद्भावना वाले लोग है। इनके लिए सद्भावना एक्सप्रेस नहीं बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी और उस बुलेट ट्रेन की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेश पर इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किये जाने के साथ-साथ संबंधित पुलिस उपायुक्त समेत तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पद से हटा दिया गया। बृहस्पतिवार देर शाम तक इस मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में कहा, ”कल की जो गोमती नगर की घटना है उसमें भी हम लोगों ने जवाबदेही तय की है। उसके अपराधियों की सूची भी मेरे पास आई है। पहला अपराधी पवन यादव है और दूसरा अपराधी है मोहम्मद अरबाज।”वही बयान के मुताबिक आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्रबल प्रताप सिंह, सहायक पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत और गोमतीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त अंशु जैन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, जबकि गोमतीनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार पांडेय, समतामूलक चौकी प्रभारी ऋषि विवेक, दारोगा कपिल कुमार, सिपाही धर्मवीर और सिपाही वीरेंद्र कुमार समेत चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बयान में बताया गया कि इस मामले में अराजक तत्वों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार देर रात दो आरोपियों पवन यादव और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था और उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों अरबाज और विराज साहू को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लोकसभा में हुए आगबबूला, कहा-कांग्रेस अपने गिरिबान में झाके..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close