Advertisement
crimeउत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक पर हुआ खून सवार, गुस्से में सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रैक्टर से कुचला 3 की मौत

बिजनौर। UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शराब को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी घटना में बदल गया। आरोप है कि दत्तीयाना गांव निवासी वीरेंद्र ने विवाद के बाद सड़क किनारे बातचीत कर रहे लोगों पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और आरोपी चालक घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान उदयवीर, बाबूराम और महेंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।

Surajpur Double Murder Case: सूरजपुर डबल मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को फांसी, एक को उम्रकैद

शराब के ठेके पर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, दत्तीयाना निवासी वीरेंद्र और जमालुद्दीनपुर निवासी सतवीर के बीच शराब के ठेके पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआती विवाद के बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद कुछ लोग सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वीरेंद्र तेज गति से ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा और सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर लगा बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

दो लोगों की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर की चपेट में आने से उदयवीर और बाबूराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महेंद्र को परिजन उपचार के लिए बिजनौर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में एक महिला भी घायल हुई है, जिसका इलाज चांदपुर में चल रहा है। वहीं ट्रैक्टर पलटने के दौरान आरोपी वीरेंद्र भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन मौतों के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

एक ही घटना में तीन लोगों की मौत के बाद गांव में तनाव और आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और ग्रामीणों को समझाने के बाद तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Telibandha Chowk Name Not Be Changed: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, सीएम विष्णु देव साय ने कहा-‘किसी तरह का भ्रम न रखें’

दो गांवों से जुड़ा मामला, भारी पुलिस बल तैनात

UP Crime News:  घटना में दो अलग-अलग गांवों के लोगों के शामिल होने के कारण पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और ट्रैक्टर से लोगों को कुचलने की घटना किन परिस्थितियों में हुई। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close