सरायकेला : एक महिला ने पहले अपनी तीन बेटियों की हत्या की और उनका शव घर के पास वाले कुएं में डालने के बाद उसने खुद भी पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी है. घटना झारखंड के सरायकेला में खरसावां का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस वारदात की वजह घरेलू विवाद और आर्थिक बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक मृत महिला की पहचान शतना हांसदा (32) के रूप में हुई है. दस साल पहले उसकी शादी ट्रक चालक सुबोध हांसदा के साथ हुई थी. इसके बाद उसे चार बच्चे हुए. यह चारो ही लड़कियां थी. इसी बात को लेकर पति पत्नी में आए दिन लड़ाई होती थी. बची खुची कसर इनकी गरीबी ने पूरी कर दी. परेशान होकर शतना ने पहले अपने तीन नाबालिग बेटियों शेफाली, दीपाली और रूपाली की हत्या कर शव को पास के कुएं में डाल दिया.