[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Blue Water: 3 दिन बाद ब्लू वाटर से बाहर आया आदिल का शव, 80 घंटे से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Blue Water: रायपुर की ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 80 घंटे बाद पानी के ऊपर आया। बुधवार को खदान में डूबने के बाद से ही SDRF और NDRF की टीमें लगातार शव की तलाश में जुटी थीं। खदान की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियां सामने आईं।

जानकारी के मुताबिक, आदिल 19 अगस्त की शाम 3 दोस्तों के साथ ब्लू वाटर खदान घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगी। आदिल धीरे-धीरे गहरे हिस्से की तरफ चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया था।

वहीं शनिवार देर रात पानी के ऊपर शव दिखाई देने के बाद SDRF और NDRF की टीमों ने कड़ी मशक्कत शुरू की। कई घंटों की मेहनत के बाद आखिरकार टीम ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि दोनों टीमों ने लगातार तीन दिनों तक खदान में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

आदिल के डूबने की खबर के बाद से ही उसके परिजन मौके पर मौजूद थे और लगातार उसके शव के मिलने का इंतजार कर रहे थे। करीब चार दिनों के लंबे इंतजार के बाद शव मिलने से परिजनों का इंतजार खत्म हुआ।

Raipur Blue Water: रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। अब पुलिस द्वारा शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close