[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

Weather Alert : बिगड़ा मौसम का मिजाज, जारी हुआ येलो और ऑरेंज अलर्ट

रायपुरWeather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और तूफान की स्थिति बन सकती है। बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

Read More : Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को बारिश की चेतावनी

Weather Alert : ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में Raipur, Mungeli, Bemetara और Kabirdham शामिल हैं। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का ज्यादा खतरा है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

वहीं येलो अलर्ट के तहत Bilaspur, Durg, Baloda Bazar, Korba, Mahasamund और Rajnandgaon जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

Read More : Weather Alert : अरब सागर से आ रहा भयंकर तूफान, चक्रवात से बदलेगा मौसम का हाल, अगले 48 घंटे भारी…

Weather Alert : मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान अचानक मौसम बदल सकता है, इसलिए खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित जगह पर शरण लें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम का यह असर बना रह सकता है, ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close