क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
VIP रोड फार्महाउस में प्राइवेट पार्टी में हुक्का पीते वीडियो वायरल,पुलिस जांच में जुटी

प्रविंस मनहर /रायपुर- राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित एक फार्महाउस में आयोजित प्राइवेट पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक और युवतियाँ बिना अनुमति एकत्रित होकर हुक्का पीते और कथित रूप से नशे का सेवन करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्राइवेट पार्टियों के नाम पर इस तरह की गतिविधियाँ बेखौफ तरीके से संचालित की जा रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस टीम वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित फार्महाउस और उसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।
Advertisement




