Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, फिल खुलेगा पोर्टल, हजारों महिलाओं को मिलेगा लाभ
रायपुर। Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से अब तक वंचित रह गई महिलाओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही योजना के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने जा रही है। इसके तहत उन पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन का अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश पहले इस योजना का लाभ नहीं ले सकी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोर्टल को फिर से सक्रिय करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं और जल्द ही नई आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
सरकार से मिली मंजूरी
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि योजना के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की सहमति मिल चुकी है। विभाग आवेदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में पोर्टल आम नागरिकों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी प्रक्रिया
सरकार इस बार आवेदन प्रक्रिया को चरणों में शुरू करने की तैयारी कर रही है। शुरुआती चरण में बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद अन्य संभागों में भी पात्र महिलाओं के लिए पंजीयन और आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Bhilai Crime News: तेजी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफ… धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
छूटी हुई महिलाओं को मिलेगा लाभ
यह निर्णय विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो पात्र होने के बावजूद पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं या किसी कारणवश लाभार्थियों की सूची में शामिल नहीं हो सकी थीं। नए पंजीयन के माध्यम से उन्हें भी योजना से जुड़ने और आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
क्या है महतारी वंदन योजना?
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।
आवेदन के लिए क्या करना होगा?
Mahtari Vandana Yojana: पोर्टल शुरू होने के बाद इच्छुक महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा, ताकि आवेदन करने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्य सरकार के इस फैसले से हजारों ऐसी महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से योजना में शामिल होने का इंतजार कर रही थीं।




