Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, वंदेमातरम् पर रखी गई मुख्य परेड की थीम, पहली बार दो चीफ गेस्ट रहे मौजूद

नई दिल्ली। Republic Day 2026: देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसे लेकर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 26 जनवरी देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है। कर्तव्य पथ परेड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी हुई।

बता दें कि, इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं। जो की यह भारत और यूरोपिए संघ के बीच मजबूत होते रिश्ते को दिखाता है।

Republic Day 2026: वहीं इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकाली गई, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित थी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close