Breaking news
Advertisement
क्राइमबड़ी खबरमध्यप्रदेश

रेत माफिया ने पटवारी को ट्रैक्टर से रौंदा, अवैध उत्खनन रोकने गई थी टीम

मध्यप्रदेश। शहडोल में रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी गई। अवैध उत्खनन की सूचना पर पटवारी प्रसन्न सिंह ब्यौहारी में शनिवार देर रात अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ गए थे। जहां आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी।

रीवा जिले के रहने वाले 45 वर्षीय प्रसन्न सिंह ब्यौहारी जब साथियों के साथ अवैध रेत उत्खनन की जगह पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग ट्रैक्टरों में अवैध रेत लेकर निकल रहे थे। पटवारी प्रसन्न सिंह ने ट्रैक्टर के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक पटवारी को कुलचते हुए वहां से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ट्रैक्टर चालक को मैहर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर शुभम विश्वकर्मा और ट्रैक्टर मालिक प्रशांत सिंह दोनों मैहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close