Raipur Murder News: रायपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात, कॉम्प्लेक्स में मिली मजदूर की खून से लथपथ लाश, इलाके में दहशत
रायपुर। Raipur Murder News: राजधानी रायपुर के कालाबाड़ी के पास हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक कॉम्प्लेक्स में मजदूर का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
CGNews:आज होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक,खरीफ फसल और बारिश से हुए नुकसान पर हो सकती है चर्चा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने मजदूर पर धारदार हथियार से सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को देर रात अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन एसीपी, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Raipur Murder News: मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।




